{"_id":"645e2594152258a548006f26","slug":"seven-days-ago-the-wire-broke-in-the-storm-there-is-no-electricity-in-the-village-firozabad-news-c-25-1-154867-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सात दिन पहले आंधी में टूटे तार, गांव में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सात दिन पहले आंधी में टूटे तार, गांव में बिजली नहीं
Fri, 12 May 2023 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 May 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
सात दिन पहले आंधी में टूटे तार, गांव में बिजली नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हाथवंत ब्लॉक के खैयातान में ग्रामीण एक सप्ताह से बिजली संकट झेल रहे हैं। पिछले सप्ताह आंधी में टूटे तारों को दुरूस्त नहीं किया गया है। जबकि इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक दो दिन में विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो पूरा गांव आंदोलन को बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम की होगी।
हाथवंत ब्लॉक के गांव खैयातान में पिछले सप्ताह आई तेज आंधी के कारण कई पेड़ टूट कर गिर गए। इससे बिजली के चार भी टूट गए। तब से बिजली सप्लाई प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने टूटे बिजली के तारों की मरम्मत नहीं कराई है। बिजली आपूर्ति के अभाव में ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने अब एमडी दक्षिणांचल विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत करने वालों में रामवरन, श्रीनिवास सिंह, प्रेमप्रकाश शामिल हैं। संवाद