फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seven accused sent to jail of gang misdeeds with woman in Firozabad one injured in encounter

UP News: मदद के नाम पर लाचार महिला से घिनौना काम, एक-एक कर चार दरिंदों ने नोचा जिस्म; मुठभेड़ में एक घायल

Thu, 08 Aug 2024 04:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 04:06 PM IST
सार

सुहागनगरी में मदद के नाम पर लाचार महिला से घिनौना काम करने का मामला सामने आया है। एक-एक करके चार दरिंदों ने उसका जिस्म नोचा। मुठभेड़ में एक घायल हुआ। सात आरोपी जेल भेजे गए। 

विज्ञापन
Seven accused sent to jail of gang misdeeds with woman in Firozabad one injured in encounter
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति से झगड़कर घर से निकली महिला को सहारा देने के बहाने बदमाशों ने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। बेसुध महिला जब होश में आई तो उसने घटनाक्रम की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने घटना के एक आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी। घटना में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पर चार अगस्त को पति ने झगड़ा होने के बाद हमला कर दिया था। इससे वह घर से निकलकर शिकोहाबाद स्टेशन आ गई। स्टेशन पर उसे एक युवक मिला। युवक उसे झांसे में लेकर शहजलपुर निवासी सीमा नामक महिला के घर ले गया। आरोप है कि पांच अगस्त को वहां पर बारी-बारी से चार युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला जब होश में आई तो उसने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

विज्ञापन

बुधवार रात करीब एक बजे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि महिला से दुष्कर्म का आरोपी मैनपुरी रोड पर मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैनपुरी रोड पर गिर्राज कोल्डस्टोर के पीछे आरोपी का पीछा किया, तो आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी समीर निवासी बोझिया थाना शिकोहाबाद के पैर में गोली मारकर उसे गिरा लिया। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके पास से पुलिस ने बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जिनको जेल भेजा गया है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने इन आरोपियों को भी भेजा जेल

पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में भुवनेश निवासी मोहिनीपुर थाना मक्खनपुर, मनोज निवासी बोझिया थाना शिकोहाबाद, रोहित निवासी नगला भजौनी थाना सिरसागंज, इलियास निवासी कटरा बाजार, शेरेनवी निवासी ओम नगर, सीमा पाराशर निवासी शहजलपुर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। जिनको पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed