{"_id":"6814ccc470e0ad4f58047301","slug":"services-of-physical-education-teacher-of-thakur-birisingh-inter-college-terminated-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-147556-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठाकुर बीरीसिह इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठाकुर बीरीसिह इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक की सेवाएं समाप्त
Fri, 02 May 2025 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 May 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर डीआईओएस के आदेश पर हुई कार्रवाई
- आपराधिक तथ्य छिपाकर 14 साल से नौकरी कर रहा था शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। आपराधिक मामला होने के बावजूद फर्जी कागजात लगाकर नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवाएं शुक्रवार को समाप्त कर दी गईं। डीआईओएस के आदेश पर प्रधानाचार्य ने शिक्षक की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की है। शिक्षक की माध्यमिक शिक्षा निदेशक से शिकायत की गई थी। जांच के उपरांत यह कार्रवाई की गई।
मामला ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज से जुड़ा है। कॉलेज में व्यायाम शिक्षक के रूप में तैनात दिनेश कुमार पर फर्जी कागज लगाकर नौकरी करने की शिकायत अलीगढ़ के चित्रांजलि कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर निवासी जयसिंह पाल द्वारा की गई थी। शिकायत में उन्होंने नौकरी पाने से पहले शिक्षक पर आजीवन कारावास और जमानत पर छूटे जाने का आरोप लगाते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक और डीआईओएस को साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। जबकि नौकरी पाने के दौरान उन्होंने शपथ पत्र दिया था कि उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर जांच हुई, जिसमें वह सही पाई गईं। बृहस्पतिवार को डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश पत्र कॉलेज भिजवा दिया। शुक्रवार को प्रधानाचार्य आरएम पैगोरिया ने डीआईओएस के आदेश पर शिक्षक की सेवा समाप्त करते हुए आदेश पत्र को रिसीव कराया है। प्रधानाचार्य आरएम पैगोरिया ने बताया कि डीआईओएस के आदेश पर शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उनकी सेवाएं समाप्त होने से व्यायाम शिक्षक का पद खाली हो गया है।