फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Senior doctor lashes Principal I am senior calll me Sir

Firozabad News: प्राचार्य पर भड़के सीनियर डॉक्टर, बोले-मैं सीनियर हूं, सर कहकर बात कीजिए

Wed, 23 Sep 2026 12:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Senior doctor lashes Principal I am senior calll me Sir
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान प्राचार्य और हड्डी रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ चिकित्सक डा. केके गर्ग के बीच तीखी बहस हो गई। एप्रन न पहनने पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि चिकित्सक ने प्राचार्य को अपनी वरिष्ठता का हवाला देते हुए उनसे सर कहकर बात करने और कक्ष से बाहर चले जाने तक की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल सुबह करीब 11:30 बजे ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सक को बिना एप्रन के देखा और उनसे इस संबंध में सवाल-जवाब किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख प्राचार्य ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिस पर चिकित्सक केके गर्ग ने ऐतराज जताते हुए कहा कि उनकी अनुमति के बिना वीडियो नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन


मुझसे सर कहकर बात कीजिए, वरिष्ठता पर हुई बहस
विवाद के दौरान चिकित्सक केके गर्ग ने अपनी वरिष्ठता का हवाला देते हुए प्राचार्य से कहा कि मुझसे सर कहकर बात किया करो, पूर्व में भी दो प्राचार्य इसी तरह सम्मान से बात करते थे। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने चिकित्सक को समझाने का प्रयास किया कि प्रशासनिक और चिकित्सीय संस्थान में पद की जिम्मेदारी के अनुसार वरिष्ठता तय होती है लेकिन दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed