फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Self-defense techniques taught in the camp, confidence awakened

Firozabad News: शिविर में सिखाए आत्मरक्षा के गुर, जागा आत्मविश्वास

Wed, 25 Feb 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Self-defense techniques taught in the camp, confidence awakened
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में सम्मानित की गई छात्राएं एवं मौजूद ​शिक्षक। संवाद - फोटो : अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में सम्मानित की गई छात्राएं एवं मौजूद ​शिक्षक। संवाद
फिरोजाबाद। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत बुधवार को कंपोजिट स्कूल आसफाबाद में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में प्रशिक्षु भावुक यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को सही मुद्रा में खड़े होकर संतुलन बनाए रखने, हाथ या कलाई पकड़ने पर छुड़ाने की तकनीक, पीछे से पकड़ने की स्थिति में कोहनी और एडी का प्रयोग कर बचाव करने के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा आंख, नाक और घुटने जैसे संवेदनशील अंगों पर वार कर खुद को सुरक्षित करने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने छात्राओं को बताया कि खतरे की स्थिति में जोर से चिल्लाएं। आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित करना भी आत्मरक्षा का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सीखी गई तकनीकों का अभ्यास किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा चारु, ललितेश, मनु, दीप्ति और पूजा को अमर उजाला की ओर से पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के लिए आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिविर न केवल उन्हें शारीरिक रूप से सक्षम बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत करते हैं। शिक्षिका सरिता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed