{"_id":"87d9e46d1f4d0670a493a8bbd1191208","slug":"seizures-of-student-siege-of-the-police-station-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की बरामदगी को लेकर थाने का घेराव, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की बरामदगी को लेकर थाने का घेराव, नारेबाजी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पूर्व अगवा छात्रा को पुलिस बरामद नहीं कर सकी। परिवारीजनों में आक्रोश फैला तो उन्होंने थाना मक्खनपुर का घेराव कर लिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं अपहृत छात्रा की दादी ने थाने में आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। मामला बढ़ता इससे पूर्व सीओ शिकोहाबाद थाने पहुंच गए। दो टीमों का गठन कर 24 घंटे में बरामदगी की बात कहते हुए मामले को शांत करा दिया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह गुरुवार को घर से स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी। आरोप है कि छात्रा को स्कूल में पढ़ाने वाला शिकोहाबाद निवासी शिक्षक बहला फुसलाकर ले गया। जानकारी पर परिवारीजनों ने शिक्षक के खिलाफ मक्खनपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। दो दिन बाद भी पुलिस न तो शिक्षक की गिरफ्तारी कर सकी और न ही छात्रा को बरामद। इसको लेकर शनिवार सुबह पीड़ित परिवारीजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश फैल गया। परिवारीजनों ने शनिवार को सपा नेताओं के साथ थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की। मामला बढ़ता देखकर सीओ शिकोहाबाद थाना मक्खनपुर पहुंच गए और पीड़ित परिवारीजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया गया है। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।