फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   seen dream of the future in the school of PM

पीएम की पाठशाला में देखा भविष्य का सपना

Wed, 15 Jul 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
seen dream of the future in the school of PM
विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 तक भारत के 40 करोड़ युवाओं को राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के तहत बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद में कौशल विकास मिशन के तहत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों पर टीवी स्क्रीन लगाकर प्रशिक्षित प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शन पर लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। करीब 30 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व युवा कौशल दिवस मना रहा है, जो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज पूरी दुनिया हमारी तरफ गर्व से देख रही है। भारत की साख बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि जितने बच्चे प्राइमरी विद्यालय में प्रवेश लेते हैं, उनसे कम हायर सेकेंडरी में तथा उससे भी कम बच्चे उच्च शिक्षा में पहुंच पाते हैं। गरीबी के खिलाफ जंग जीतना हमारी प्राथमिकता है। कौशल विकास मिशन के तहत कोटला रोड नगला दखल में एमएलबी पब्लिक स्कूल, रहना में सिटी पब्लिक स्कूल, शिकोहाबाद में जेवीएस पब्लिक स्कूल तथा सिरसागंज में संचालित सेंटरों पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं का मोदी का भाषण सुनाया गया। छात्र सर्वेश कुमार, दीपक कुमार, भावना चारू ने कहा कि आज का युवा आत्मसम्मान से जीना चाहता है। स्किल से जीवन में नई ताकत मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है। एमआईएस मैनेजर विवेक कुलश्रेष्ठ, नागेंद्र सिंह, विपिन यादव, विजय कुमार, सुकुश, योगेश, रजनीश, मनोज, गीता, वंदना के अलावा सेंटर पर सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed