फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seeking links of CCTV cameras to monitor examination centers

Firozabad News: परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए मांग रहे सीसीटीवी कैमरे के लिंक

Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Seeking links of CCTV cameras to monitor examination centers
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड-2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। जिला स्तर से शासन स्तर पर निगरानी की जा सके, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

जो कॉलेज बोर्ड परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों का लिंक नहीं देंगे, उन केंद्रों के व्यवस्थापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 82,486 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस को नकलविहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की हिदायत दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह से दुरुस्त रखने और उनका लिंक समय रहते डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों को आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र के आधार पर ही केंद्रों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी डीआईओएस को प्रयोगात्मक केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, खराब रिकार्ड वाले शिक्षकों को कक्ष निरीक्षकों के रूप में तैनात नहीं किया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड से मिलने वाले दिशा-निर्देश के अनुसार ही कराई जाएंगी। इसमें किसी की भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed