फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seek blessings from Guru devotion aroused was swamped

गुरुओं से आशीर्वाद लेने उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब 

Mon, 18 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 18 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Seek blessings from Guru devotion aroused was swamped
गुरु पूर्णिमा को लेकर मंदिरों और आश्रमों में तैयारियां हुई
 गुरुओं से आशीर्वाद लेने मंगलवार को आश्रमों पर शिष्यों का सैलाब उमड़ेगा। आश्रम पर हवन यज्ञ के साथ भजन कीर्तन को पांडाल बनाने एवं आश्रम को सजाने का दौर सोमवार को चला। दूरदराज से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। आश्रमों में बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रहीं हैं। आश्रम पर साफ सफाई के साथ ही मंदिरों में भव्य पांडाल सजाया जा रहा है।  
विज्ञापन


श्रद्धालुओं पर यहां बरसती है कृपा: देशमुख ब्रह्मचारी
 फीरोजाबाद। कोटला रोड स्थित श्री रमणेश्वर महादेव मंदिर योग साधन आश्रम पर गुरुपूर्णिमा पर तड़के पांच बजे से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी, जो मध्यरात्रि तक चलेंगे। आश्रम आचार्य देशमुख ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रभु की कृपा से आश्रम की स्थापना 28 वर्ष पूर्व हुई थी। आश्रम से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुड़े हैं। आश्रम पर चार आरती तड़के पांच बजे मंगल आरती, सुबह 8.15 बजे शृंगार आरती, छह बजे संध्या आरती एवं शाम को आठ बजे शयन आरती होती है। श्री रमणेश्वर महादेव का भव्य फूलबंगला 365 दिन सजाया जाता है। शहर से 500 परिवार जुड़े होने के साथ गोरखपुर, हैदराबाद, बंगलुरू, कानपुर सहित पूरे देश से श्रद्धालु यहां आते हैं। 
विज्ञापन


आज होंगे कार्यक्रम
तड़के पांच बजे श्री प्रभु जी की मंगल आरती, सुबह छह बजे से श्री महाप्रभु जी का रामायण पाठ, 8.15 बजे शृंगार आरती, 8.30 बजे ध्वजारोहण और हवन यज्ञ होगा। 11 बजे से दो बजे तक गुरु पूजन, शाम को 4.45 बजे आरती एवं प्रसाद का वितरण होगा। 8.30 बजे भजन कीर्तन और रात्रि 12 बजे महाप्रभु की आरती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमणटाट बाबा आश्रम का प्राचीन है इतिहास: प्रेमप्रकाश 
फीरोजाबाद। नगर का प्राचीन श्री रमणटाट बाबा योग साधन आश्रम हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रेमप्रकाश ब्रह्मचारी ने बताया कि आश्रम का इतिहास काफी प्राचीन है। यहां काफी चमत्कार हुए। आश्रम की स्थापना 1964 में हुई। यहां बंगलुरू, दमन दीव, ग्वालियर, जयपुर, कर्नाटक, असोम के साथ ही पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। गुरुपूर्णिमा पर मंदिर प्रांगण में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हवन पूजन के साथ गुुरु पूजन कार्यक्रम होंगे। प्रसाद वितरण होगा। 

बैकुंठ धाम आश्रम पर उमड़ेंगे श्रद्धालुजन 
फीरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित बैकुंठ धाम मंदिर (मरघटी आश्रम) पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम धूमधाम से आचार्य किशोर मुनि महाराज के सानिध्य में होंगे। महाराज श्री ने बताया कि करीब पांच दशक पुराने आश्रम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़े हैं। आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूर्वाह्न 11 बजे से हवन यज्ञ होगा। गुरु पूजन के साथ आरती एवं प्रसाद का वितरण होगा। कार्यक्रमों का आयोजन बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किए जाएंगे। 


घरों पर होगा गुरुपूजन 
फीरोजाबाद। आश्रमों के साथ-साथ घरों पर भी गुरु पूजन कार्यक्रम होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मथुरा एवं वृंदावन स्थित आश्रमों में परिवार के साथ जाकर आशीर्वाद लेने का फैसला लिया है। वहीं कुछ लोगों ने गुरुजी को घर बुलाने का फैसला लिया है। ऐसे में घर पर तैयारी जोरों पर है। गुरुजी को दक्षिणा के रूप में अपनी श्रद्धानुसार किसी ने कपड़े तो किसी ने गुरु को अच्छे लगने वाले वस्तु को भेंट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed