फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Security and rehabilitation of women and girls was going on at the center made arbitrary

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं पुर्नवास को बने केंद्र पर चल रही थी मनमानी

Tue, 25 May 2021 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Security and rehabilitation of women and girls was going on at the center made arbitrary
फिरोजाबाद। जिले में सामाजिक, पारिवारिक उत्पीड़न का शिकार एवं बेसहारा महिलाओं को सुरक्षा एवं उनके पुनर्वास के लिए सिविल लाइन दबरई में सखी वन स्टॉप सेंटर स्थापित किया गया है। सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची जिला प्रोबेशन अधिकारी को कईं खामियां मिलीं। केंद्र पर तैनात जिला समन्वयक और सहायिका के तौर पर नियुक्त सहायिका को संविदा सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

दबरई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित वन स्टॉप सेंटर पर मंगलवार सुबह 10:53 बजे अचानक सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर को केंद्र पर ताले लटके मिले। जबकि महिला सुरक्षा कर्मी केंद्र के बाहर खड़ी मिली। बाद में अभिलेखनीय निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक संध्या कुमारी एवं सहायिका अंजली वर्मा द्वारा एक दिन पूर्व ही उपस्थिति पंजिका में 25 मई के हस्ताक्षर किए गए। केंद्र पर अनाधिकृत व्यक्तिओं को बैठाना एवं केंद्र पर तैनात अन्य कार्मिकों के साथ आए दिन अभद्रता जैसी शिकायतें भी मिलीं। शिकायतों के मद्देनजर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर ने जिला समन्वयक संध्या कुमारी एवं सहायिका अंजलि वर्मा को तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नोडल एजेंसी को सेवा समाप्ति के लिए निर्देश जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed