फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Search underway for the accused who shot the former village head; tension prevails in the village.

Firozabad News: पूर्व प्रधान को गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश, गांव में तनाव

Sat, 13 Jun 2026 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Search underway for the accused who shot the former village head; tension prevails in the village.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीरपुर में शुक्रवार शाम पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। वारदात के बाद से ही आरोपी भाई फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और गांव में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

घायल के भाई हरवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही अजय और अतुल पुत्रगण सुशील कुमार ने उन्हें रोक लिया और तमंचे से फायरिंग कर दी। बाजू में गोली लगने से धर्मेंद्र जमीन पर गिर पड़े, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाकर दोबारा बाइक उठाई और हमलावरों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई। एसपी देहात अनुज चौधरी के अनुसार, फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed