फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sealed 598 liters of mustard oil coming from Fatehabad

Firozabad News: फतेहाबाद से आ रहा 598 लीटर सरसों का तेल किया सील

Thu, 02 Mar 2023 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sealed 598 liters of mustard oil coming from Fatehabad
फिरोजाबाद। आसपास के जनपदों से सुुहागनगरी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सामान की सप्लाई हो रही है। बीते दिन मिलावटी पनीर नष्ट कराया गया था। वहीं, बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फतेहाबाद से आ रहे 598 लीटर सरसों के तेल को सील कर दिया। टीम ने अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।सहायक आयुक्त डा. सुधीर कुमार ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर लोडिंग वाहन से आ रहे खुले सरसों के तेल को सील कर दिया। कैन में 598 लीटर सरसों का तेल था। टीम ने विक्रेता शुभम गुप्ता से तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। सहायक आयुक्त ने बताया कि खुला सरसों का तेल की बिक्री प्रतिबंधित है। टीम ने सोफीपुर नौरवां निवासी सोनवेंद्र सिंह से मावा का नमूना लिया। यह ऑटो में मावा की सप्लाई लेकर फतेहाबाद से फिरोजाबाद आ रहे थे। फतेहाबाद रोड पर ही गिर्राज सिंह से पनीर का नमूना लिया। सहायक्त आयुक्त ने बताया कि यह अभियान नियमित जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed