फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM stopped the demolition of the house built in the Shiv temple

Firozabad News: शिव मंदिर में बने आवास की तोड़फोड़ को एसडीएम ने रुकवाया

Fri, 27 Jun 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
SDM stopped the demolition of the house built in the Shiv temple
शिकोहाबाद। पक्का तालाब स्थित शिव मंदिर कमेटी ने वहां बने आवास को तोड़ने से रोकने के लिए एसडीम कार्यालय में आवेदन दिया है। मंदिर के पुजारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने आवास तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन



मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह का आरोप है कि पक्का तालाब स्थित भगवान शिव के मंदिर की भूमि दान की है। पुजारी के लिए एक आवास बनाकर दिया गया था। आरोप है कि पुजारी खुद को सेवाकार घोषित करते हुए मंदिर की भूमि को अपने नाम में लिखवाकर आवास को पुत्रों को दान कर दिया और प्रोपर्टी डीलर को बेच दिया गया है। अब प्रोपर्टी डीलर आवास को तुड़वाने की कवायद कर रहा है। मंदिर समिति ने आवास तुड़वाने से रोकने के लिए एसडीएम कार्यालय में अपील की थी। जिस पर एसडीएम ने आवास तोड़ने की कार्रवाई रुकवाते हुए शुक्रवार को दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया है। एसडीएम डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह का कहना है कि शिकायत मिली थी। इसके चलते तोड़फोड़ को अभी रुकवाया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed