फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM started investigation of the case of occupation of the cemetery

Firozabad News: कब्रिस्तान पर कब्जे के प्रकरण की एसडीएम ने शुरू की जांच

Thu, 31 Jul 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 31 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
SDM started investigation of the case of occupation of the cemetery
शिकोहाबाद। भगवंत वाले बाग के समीप कब्रिस्तान में हुए हंगामे और विवाद की जांच एसडीएम ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की। इसमें कागजातों के आधार पर एक पक्ष की प्रबल दावेदारी सामने आई है।
विज्ञापन

कब्रिस्तान में मुस्लिम समाज के महिला-पुरूषों ने अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए बीते बुधवार को हंगामा किया था। इस मामले में एसडीएम ने इनकी जांच शुरू कर दी थी। एसडीएम डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि कागजातों के आधार पर महराज अली का दावा सही है। वसीयत का केस जीतने के बाद खतौनी में महराज अली का नाम चढ़ा है। अभी जांच जारी है। दूसरे पक्ष के दस्तावेजों का भी अवलोकन किया जा रहा है।
विज्ञापन





ढाबों पर शराब पिलाई गई, तो होगी सख्त कार्रवाई
शिकोहाबाद। बस स्टैंड एवं सुभाष तिराहे के समीप देररात तक ढाबे गुलजार रहते हैं। शाम सात बजे तक खाना खिलाने के बाद यहां कार लेकर आने वाले युवाओं का जमावड़ा रहता है, जोकि ढाबे पर खाना खाने आने के बहाने जमकर शराब पीते हैं। यह मामला एसडीएम के संज्ञान में आया है। एसडीएम डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि कोई भी ढाबा रात 11 बजे के बाद संचालित नहीं होगा। अगर कोई ढाबा चेकिंग के दौरान समय सीमा के बाद भी खुला मिलता है। वहां शराब पीते हुए लोग मिलते हैं, तो लोगों के साथ-साथ ढाबा संचालक एवं ढाबे के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed