{"_id":"65f041b2e628acff65056d19","slug":"sdm-sadar-inspected-community-health-center-didamai-by-posing-as-patient-in-firozabad-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घूंघट की ओट में CHC पहुंची SDM, मरीजों ने सुनाई बदहाली की दास्तां, हकीकत जान डॉक्टर और स्टाफ के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घूंघट की ओट में CHC पहुंची SDM, मरीजों ने सुनाई बदहाली की दास्तां, हकीकत जान डॉक्टर और स्टाफ के उड़ गए होश
Tue, 12 Mar 2024 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 05:21 PM IST
सार
चिकित्सकों एवं स्टॉफ का अड़ियल रवैया। बेड में पड़े गद्दे बेहद गंदे। शौचालय भी गंदगी से भरा। हस्ताक्षर के बाद डॉक्टर गायब। यह स्थिति सीएचसी की थी। एसडीएम ने निरीक्षण किया तो स्थिति देख वह हैरान रह गईं।
विज्ञापन
घूंघट की ओट में सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को एसडीएम सदर कृतिराज ने घूंघट की ओट में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दीदामई के निरीक्षण के लिए पहुंची। वह मरीजों के साथ कतार में खड़ी हुईं। पर्चा बनवाया और इंजेक्शन लगवाने के लिए काउंटर पर पहुंची। एंटी रेबीज का इंजेक्शन मनमाने ढंग से लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल में मौजूद डॉक्टर का व्यवहार भी मरीजों के प्रति अड़ियल रहा। उन्होंने दवाएं चेक करनी शुरू की तो स्टोर में करीब आधी दवाईयां एक्सपायरी डेट की मिलीं। स्थिति देखकर वह हैरान रह गईं। कई मरीजों ने उनसे अस्पताल स्टाफ और व्यवस्थाओं की शिकायत की। स्टॉफ को एसडीएम के छापेमारी की जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
एसडीएम कृतिराज ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी अवस्थाएं मिलीं। कई डॉक्टरों के हस्ताक्षर थे लेकिन वह अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन