फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM caught young men and women in hotel

Firozabad News: होटल में एसडीएम ने पकड़े युवक और युवतियां

Sat, 12 Aug 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 12 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
SDM caught young men and women in hotel

विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर क्षेत्र अंतर्गत हाईवे किनारे सर्विस रोड पर बने चर्चित होटल में उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। होटल से सात युवकों को पुलिस ने बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनके साथ लड़कियां भी थीं। जिन्हें प्रशासन ने चेतावनी देकर दूसरे रास्ते से निकाल दिया। वहीं युवकों को पुलिस हिरासत में थाने लाई। वहीं होटल न्यू हाईवे इन के संचालक नीरज व मैनेजर विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हाईवे किनारे स्थित एक होटल जिस पर कई बार छापेमार कार्रवाई की जा चुकी है। संचालक ने प्रशासन को चकमा देने के लिए होटल का नाम बदल दिया, लेकिन काम पुराना ही हो रहा था। लोगों की शिकायत पर शनिवार दोपहर उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। होटल में तलाशी के दौरान वहां कमरों में मौजूद सात युवक मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। वहीं होटल संचालक से होटल के मानक के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि होटल में अनेक कमियां पाई गई हैं। होटल बिना परमीशन संचालित हो रहा था। पहले इस होटल पर कार्रवाई की गई थी, इसके बाद उसने नाम बदल कर संचालित कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिना अनुमति संचालित हो रहा था होटल, एसडीएम ने की कार्रवाई



-संचालक ने होटल का नाम बदलकर प्रशासन को चकमा देने का किया प्रयास



-होटल संचालक व मैनेजर के खिलाफ दर्ज की गई है रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed