फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM administered oath not to use plastic

एसडीएम ने दिलवाई प्लास्टिक यूज न करने की शपथ

Wed, 29 Jun 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
SDM administered oath not to use plastic
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर जागरूकता रैली निकालने के बाद शपथ दिलाते प्रभारी नगर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण और रोक को नगर निगम द्वारा बुधवार को शहर के गांधी पार्क से जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में नगर निगम के कर्मचारियों और अफसरों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग भी शामिल रहे। नगर निगम के जीवाराम हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एकल प्रयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ ली।
विज्ञापन

जागरूकता रैली नगर के सुभाष तिराहा से शुरू हुई। शुभारंभ मेयर नूतन राठौर और कार्यवाहक नगर आयुक्त अरविंद राय ने संयुक्त रूप से किया। रैली गांधी पार्क पर पहुंचकर समाप्त हो गई। बस स्टैंड परिसर में प्लास्टिक वेस्ट का कलेक्शन किया। रैली समापन के बाद नगर निगम के जीवाराम हॉल में नगर निगम के अफसरों ने कर्मचारियों, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निवासियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रुप से उपनगर आयुक्त संतोष यादव के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जोनल सेनेटरी ऑफिसर दलवीर सिंह, प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविंद भारती, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव कुमार चौरसिया, राकेश कुमार, दिनेशपाल सिंह, प्रकाश सिंह, स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर सीमारानी निमेश, नितेश अग्रवाल जैन, भारतीय सहयोग कल्याण समिति से मूवी शर्मा, अलख प्रसाद अनामी, ताजवर फातिमा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed