फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Scooty skids on highway; youth critically injured.

Firozabad News: हाईवे पर स्कूटी फिसली, युवक गंभीर घायल

Tue, 25 Aug 2026 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scooty skids on highway; youth critically injured.
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट रविवार देर रात अन्नू ढाबा के सामने स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल हो गया। फिरोजाबाद के कोटला चुंगी निवासी विनोद कुमार शर्मा रविवार रात करीब 10 बजे फिरोजाबाद की ओर से टूंडला से आ रहे थे। टोल प्लाजा के निकट अन्नू ढाबा के सामने उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा है। साथ ही घायल के परिजन को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि घायल का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन





आमने-सामने से भिड़ी बाइक-साइकिल, तीन घायल
टूंडला। एटा रोड पर सोमवार दोपहर बाइक और साइकिल की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
मैनपुरी जिले के थाना बिछुआ अंतर्गत गांव धानमऊ निवासी शिवप्रताप अपने बहनोई संजू निवासी गांव नगला सोना, थाना टूंडला के साथ दोपहर ढाई बजे बाइक से गांव नगला सोना लौट रहे थे। एटा रोड पर सड़क पार कर रहा साइकिल सवार अंश निवासी गांव परमसुख, एटा रोड थाना टूंडला बाइक से सामने से भिड़ गया। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




रक्षाबंधन पर घर जा रहे बहराइच के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
टूंडला। रक्षाबंधन पर साथी के साथ गुजरात से घर लौट रहे बहराइच के युवक की रविवार रात छलेसर रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से मौत हो गई। बहराइच जिले के थाना फकरपुर क्षेत्र स्थित भिलौरा बासू पहिया निवासी रोहित (20 वर्ष) अपने साथी अजीत वर्मा निवासी भतरपुर रीबिया, बहराइच के साथ गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दोनों दोस्त रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए स्पेशल ट्रेन से घर लौट रहे थे। साथी अजीत वर्मा ने बताया कि रात करीब 10:45 बजे ट्रेन छलेसर रेलवे स्टेशन के पास थोड़ी देर के लिए रुकी थी। इस दौरान दोनों लघुशंका (पेशाब) करने के लिए ट्रेन से नीचे उतरे। इसी बीच ट्रेन अचानक चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत तो किसी तरह ट्रेन में चढ़ गया, लेकिन रोहित का पैर पायदान से फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे ट्रेन के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक रोहित चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में चीत्कार मच गई। जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया था। मृतक के परिजन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed