{"_id":"5daf3b838ebc3e014757b447","slug":"science-exhibition-firozabad-news-agr411808478","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट के माध्यम से दिया गौरैया बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट के माध्यम से दिया गौरैया बचाओ का संदेश
विज्ञापन
जसराना के जीजीआईसी में प्रोजेक्ट का अवलोकन करते गणमान्य व्यक्ति
- फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना में तहसील स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने जल संचयन के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने को लेकर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता एवं वित्त लेखाधिकारी माध्यमिक मदन मोहन ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर किया। छात्राओं ने मां शारदे की वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि अवनीश गुप्ता ने जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए जल को बचाने की मुहिम को अग्रसर करने के लिए कहा। अतिथियों एवं अध्यापकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का अवलोकन किया।
वहीं कई विद्यालयों के बच्चों ने जल संचयन पर बनाए गए प्रोजेक्टों की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष मदन मोहन ने वर्षा जल को बचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग के ऊपर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार ने प्रोजेक्ट के मुख्य विषय स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ्य राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीक और नवाचार पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्या कुमारी रानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनमोहन एवं संचालन अश्वनी कुमार ने किया।