{"_id":"69fe23f5c7f966055308688f","slug":"school-vehicles-will-undergo-fitness-checks-and-drivers-will-be-verified-firozabad-news-c-169-1-mt11005-174363-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल वाहनों की होगी फिटनेस जांच, चालकों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल वाहनों की होगी फिटनेस जांच, चालकों का होगा सत्यापन
Fri, 08 May 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 08 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के अलावा पुलिस भी अब सख्त हो गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई। इसमें स्कूल संचालकों को आदेश दिया गया कि समय से अपने वाहनों की फिटनेस एआरटीओ कार्यालय में करा लें। वरना, जुर्माने संग वाहन सीज की कार्रवाई होगी। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस मानक के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही, बच्चों को लाने-ले जाने वाले चालक एवं परिचालकों का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे पर स्थित विद्यालयों के सामने होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि ऐसे स्कूलों के मुख्य गेट के सामने बैरियर और आवश्यक साइन बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही, छुट्टी के समय होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय का निर्धारण करने पर भी जोर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात तेजस त्रिपाठी ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस द्वारा छात्र सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सड़क पर बच्चों का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित किया जाएगा।