फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school should be open in firozabad

स्कूल संचालकों ने प्रशासन से लगाई स्कूल खोलने की गुहार

Fri, 22 Jan 2021 05:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
school should be open in firozabad
शिकोहाबाद- प्राइवेट स्कूल संचालक माइंड पॉवर इंटनेशनल स्कूल में मीटिंग करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक बैठक रूपसपुर स्थित माइंडपॉवर इंटरनेशनल स्कूल में मयंक भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के बाद सभी स्कूल संचालकों ने प्रशासन से एक फरवरी से स्कूल खोले जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि प्रशासन ने स्कूल खोलने का आदेश नहीं दिया तो सभी स्कूल संचालक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बैठक में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने एक फरवरी से नर्सरी-कक्षा आठ तक के स्कूल खोले जाने की मांग की है। एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष विपिन उपाध्याय ने कहा है कि मार्च 2020 से स्कूल बंद चल रहे हैं। स्कूल संचालन के लिए अब खर्च वहन करना भी मुश्किल हो गया है। स्कूल वैन की किस्त नहीं भर पा रहे हैं। बिजली के बिल और अन्य भुगतान भी नहीं हो पा रहे। स्कूल संचालक धीरे-धीर कर्ज में दबते चले जा रहे हैं। वहीं स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों के घर में भी भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में शासन और प्रशासन को अतिशीघ्र स्कूल खोलने के आदेश देने चाहिए। शासन-प्रशासन ने एक फरवरी से स्कूल खोलने के आदेश नहीं दिए तो 8 फरवरी के बाद स्कूल संचालक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष विपिन उपाध्याय, संगीता पाल, भावना यादव, लव शर्मा, सोहन राठौर, हरीशकुमार, पंकज राठौर, अखिलेश्वर सिंह, वासुदेव यादव, विनोद कुमार, अजय कुमार, संजीव आहूजा, पावन शर्मा, प्रेमसागर एडवोकेट, संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed