फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   School pupils treasure: Tripathi

विद्यार्थियों के लिए विद्यालय अमूल्य निधि: त्रिपाठी

Wed, 24 Feb 2016 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
School pupils treasure: Tripathi
हर विद्यार्थी के लिए विद्यालय एक अमूल्य निधि होती है। विद्यालय ही मनुष्य के जीवन को बेहतर आयाम और मुकाम प्रदान करते हैं। यह बातें एनसीआर कालेज के 133 वें वार्षिकोत्सव के दौरान मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही अपने विकास और उत्थान के लिए सतत प्रयास करने चाहिए। माता-पिता और ईश्वर द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों का विद्यार्थी जीवन में ही उपयोग करें तो सफलता अवश्य मिलती है।  प्रधानाचार्या संगीता यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव छात्रों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत, बृजगीत, नृत्य आदि भी प्रस्तुत किया गया। आदित्य यादव, आकृति कौशिक, नंदिता चौधरी, योगेश कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला कल्याण समिति अध्यक्ष मीना त्रिपाठी, अनूप कुमार, मंडल यातायात प्रबंधक डा. शिवम शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत तिवारी, एनके शर्मा, एमपी सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed