{"_id":"5e42f2c58ebc3ee5d653c33c","slug":"school-auto-permit-stop-firozabad-news-agr429033698","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानक के सड़क पर दौड़ रहे है स्कूल वाहन छह स्कूलों में पाए गए बिना कॉमर्शियल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानक के सड़क पर दौड़ रहे है स्कूल वाहन छह स्कूलों में पाए गए बिना कॉमर्शियल वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। स्कूल संचालक छात्र छात्राओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। इसका खुलासा परिवहन विभाग की जांच टीमों ने किया है। जांच अभियान के दौरान 27 स्कूलों की जांच किए जाने पर छह स्कूल जांच टीम को ऐसे मिले, जिनमें प्राइवेट वाहनों का संचालन किया जा रहा था। इन स्कूल संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
स्कूली वाहनों को चेक करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा तीन टीमों का गठन किया है। यह टीमें डोर टू डोर अभियान चलाकर स्कूली वाहनों को चेक कर रही हैं। तीन टीमों द्वारा पिछले एक सप्ताह में करीब 27 स्कूलों में वाहनों को चेक किया गया। एक भी स्कूलों में स्कूली वाहन में मानक पूरे नहीं पाए गए। किसी में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा पाया गया, तो किसी में स्पीड ब्रेकर नहीं था।
तो किसी वाहन में बच्चों की सुरक्षा के लिए मानक पूरे नहीं थे। वहीं कुछ वाहन तो कंडम स्थिति में मिले। इसके बाद भी उन वाहनों से बच्चें आ जा रहे थे। वहीं छह स्कूल जांच टीम को ऐसे मिले, जिनमें कॉमर्शियल वाहनों का संचालन न होकर प्राइवेट वाहनों का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
इन स्कूलों में ओबनी वैन के साथ मैजिक जीप का संचालन पाया गया। जो स्कूली वाहन के मानक के विपरित थी। इन स्कूल संचालकों को विभाग ने नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। नोटिस का जबाव न देने पर स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार ने कही है।
तीन टीमों द्वारा 27 स्कूलों को चेक किया था। छह स्कूलों में कॉमर्शियल वाहनों का प्रयोग न होकर प्राइवेट वाहनों का संचालन किया जा रहा था। इनके खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- प्रदीप कुमार एआरटीओ प्रशासन