फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   scholarship,crime news,crime capital firozabad,wajeefa,scholership 2021,scholership UP

छात्रों ने अलग-अलग शिक्षण संस्थानों से कर दिए छात्रवृत्ति योजना के दोहरे आवेदन

Mon, 18 Jan 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
scholarship,crime news,crime capital firozabad,wajeefa,scholership 2021,scholership UP
फिरोजाबाद। निदेशालय स्तर पर हुई स्क्रूटनी में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पांच छात्रों का डाटा संदिग्ध मिला है। इन छात्रों का डाटा दो शिक्षण संस्थानों द्वारा विभाग को अग्रसारित किया गया है। अब इन छात्रों को खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्रों द्वारा किए ऑनलाइन आवेदनों में तमाम खामियां सामने आ रहीं हैं। पूर्व में विभागीय स्तर पर हुए सत्यापन में कई छात्रों के डाटा संदिग्ध मिला है। इसमें मुख्यत: छात्रों द्वारा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संदिग्ध मिले थे। इसकी जांच अभी भी जारी है। लेकिन ताजा स्थिति के अनुसार जिले के तीन शिक्षण संस्थानों द्वारा निदेशालय को अग्रसारित डाटा में पांच छात्रों द्वारा अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के माध्यम से दोहरा छात्रवृत्ति आवेदन किए जाने का मामला पकड़ में आया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर ने सभी शिक्षण संस्थानों को प्रत्येक छात्र का डाटा बारीकी से जांच के उपरांत ही शासन की साइट पर अग्रसारित करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

दो जगहों से आवेदन करने वाले छात्रों पर एफआईआर के निर्देश शासन से मिले कडे़ निर्देशों के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को पत्र जारी किया है। उपरोक्त तीनों संस्थानों को छात्रवृत्ति योजना के लाभ को दो अलग-अलग संस्थानों से आवेदन करने वाले छात्रों के विरुद्ध फआईआर कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed