फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   scam

छात्रवृत्ति घोटाला: कर्मचारियों-अधिकारियों का मांगा ब्योरा

Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
scam
फिरोजाबाद। वर्ष 2002 से लेकर 2006 के दौरान जिले के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में हुए फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति वितरण और धांधली के जिम्मेदारों पर शासन ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। जिले के पिछड़ा वर्ग विभाग में तैनात तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा निदेशालय ने मांगा है।
विज्ञापन

निदेशालय स्तर से जारी पत्र में छात्रवृत्ति वितरण में घपले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
वर्ष 2002-2003 से लेकर 2005-06 के दौरान पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनांतर्गत फर्जी छात्र संख्या के आधार पर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति वितरण में धांधली की शिकायतें सामने आईं थी। शासन द्वारा मामले में विभागीय जांच के बाद आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा मेरठ से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

निदेशक पिछड़ा वर्ग विभाग ने 19 नवंबर 2020 को जिले के पिछड़ा वर्ग को पत्र जारी कर घोटाले के समय जिले में तैनात अफसरों और कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
शासन द्वारा करोड़ों के फर्जी छात्रवृत्ति वितरण कार्य में तत्कालीन जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी चंदन सिंह, श्याम नरायण कुशवाहा, टीकाराम रावत, पिछड़ा वर्ग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे तत्कालीन परियोजना निदेशक विजय कुमार, पुष्पा सक्सेना के अतिरिक्त विभाग में तैनात पटल सहायक शेर सिंह, दिनेश कुमार, सहायक पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुरेश चंद्र आदि का ब्योरा शासन को भेजा गया है।

अनुपम रॉय, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी
पूरे प्रकरण की जांच वर्ष 2009 से की जा रही है। पूर्व में जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध शाखा कानपुर के पास था। बाद में लखनऊ शाखा ने जांच की। शासन के निर्देश के बाद पूरे प्रकरण की जांच ईडब्ल्यूएस मेरठ शाखा द्वारा की जा रही है। जांच अंतिम चरण में है।
ऊदल सिंह, प्रभारी जांच दल एवं निरीक्षक आर्थिक अपराध शाखा मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed