फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Satyagraha against the assessment system to support several organizations

स्वकर के विरोध में सत्याग्रह को कई संगठनों ने दिया समर्थन

Wed, 31 Aug 2016 01:43 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 31 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Satyagraha against the assessment system to support several organizations
स्वकर के विरोध में सत्याग्रह को कई संगठनों ने दिया समर्थन - फोटो : Amar Ujala
- टैक्स वसूली के विरोध में गांधीपार्क में पांचवे दिन भी जारी रहा सत्याग्रह आंदोलन
विज्ञापन


जनता से टैक्स वसूली के खिलाफ शुरू सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। नगर निगम के खिलाफ चल रहे आंदोलन को सामाजिक संस्थाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। व्यापार मंडल, सवर्ण संगठन, कांग्रेस, भाजपा सहित कई संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया है।
लोक नागरिक कल्याण समिति अध्यक्ष सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि निगम के अधिकारी शासन के आदेशों को ताक पर रखकर जनता से लूट कर रहे हैं। जनता पानी, सफाई, सड़क, बिजली की सुविधाओं के लिए नगर निगम के चक्कर काट रही है। डा. आरके राज ने कहा कि अधिकारियों का ध्यान मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के स्थान पर जनता से टैक्स वसूली पर है। हिमांशु जैन ने कहा कि जनता समस्याएं लेकर निगम जाती है, तो कर्मचारी अभद्रता करते हैं। धरना स्थल पर डा. डीपीएस राठौर, डा. आरके राज, डा. स्मिता शर्मा, डा. अश्वनी शर्मा, प्रीती जैन, रविंद्र कुमार जैन, अनुराग शर्मा, नमन जैन, डा. आशुतोष शर्मा, ममता जैन, गीता, आरती, अमित जैन आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


महिला मोर्चा ने किया नगर आयुक्त का पुतला दहन
निगम में महिलाओं के साथ अभद्रता के विरोध में लोक नागरिक कल्याण समिति की महिला मोर्चा ने मंगलवार को गांधी पार्क चौराहा पर नगर आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। नगर निगम की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुतला दहन के समय आरती गुप्ता, नीलम सिंह, ममता उपाध्याय, डॉली गुप्ता, प्रीती जैन, गायत्री देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने निकाली बाइक रैली
जनता से टैक्स वसूली के विरोध में भारतीय व्यापार मंडल ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एकत्रित होकर शहर में बाइक रैली निकाल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि जब तक क्रमिक अनशन चलेगा, तब तक सभी व्यापारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed