फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Saraf trader died after consuming poisonous substance in Firozabad

Firozabad News: जहरीला पदार्थ खाने से कारोबारी की मौत, बेटी बोली- ताऊ और उनके बेटों ने जहर देकर मार डाला

Thu, 17 Aug 2023 12:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद में जहरीला पदार्थ खाने से कारोबारी की मौत हो गई। बेटी ने कहा कि ताऊ और उनके बेटों ने जहर देकर मार डाला है। 

विज्ञापन
Saraf trader died after consuming poisonous substance in Firozabad
Firozabad News: जहरीला पदार्थ खाने से सराफ व्यापारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को जनरल मर्चेंट कारोबारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घर वालों को जानकारी मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने जहर देकर हत्या करने की बात कही। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले विक्रम तोमर (47) बुधवार को अचेत अवस्था में तोमर गेस्ट हाउस में पड़े मिले। जानकारी होने पर बेटा अभिनव मौके पर पहुंचा। यहां पिता को जमीन पर पड़ा देखा। इस पर उसने अन्य परिजन को सूचना दी। परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे और विक्रम को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आगरा के अस्पताल ले जाने के लिए कहा। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए। विक्रम की बेटी आरुषि ने अपने ताऊ और उनके बेटों पर जहर देकर हत्या करने की बात कही। पुलिस ने बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed