फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sara's mother reached firozabad

फीरोजाबाद पहुंची सारा की मां

Sat, 18 Jul 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
sara's mother reached firozabad
फीरोजाबाद। राज्यपाल और डीजीपी से मिलने के बाद फीरोजाबाद पहुंची सारा की मां सीमा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। जिला अस्पताल परिसर में सीएमएस से मिलने बाद उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने की जंग हर स्तर पर लड़ुंगी। जेल से साजिश रचकर अमर मणि ने बदला लिया है अब बेटी की हत्या के आरोपियों को सीबीआई जांच से सामने लाऊंगी। अमन मणि त्रिपाठी और पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी को जेल भिजवाकर ही दम लूंगी। प्रदेश और देश के किसी भी दरबार में गुहार लगानी पड़ेगी पर बेटी को न्याय दिलाना ही मकसद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फीरोजाबाद आई सीमा सिंह हादसे का सच जानने को बेताब थीं। उनसे हादसे के दर्द पर चर्चा हुई तो दिल का दर्द उभर आया। भाई भी बहन की मौत को सिर्फ हादसा नहीं मान रहे। सीमा सिंह ने बताया कि सारा की दो वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद सब कुछ सामान्य नहीं था। सारा की जिद से शादी तो हुई लेकिन कुछ समय बाद ही सारा मायके आ गई। मायके में रहकर अमन के व्यवहार पर तल्ख भी दिखी, लेकिन तीन माह से अमन ने सारा से नजदीकियां बढ़ा दीं। अमन मणि ने सभी को विश्वास में लेने की कोशिश की। बताया कि सारा को सब अपनाना चाहते हैं। सीमा सिंह की माने तो अमन मणि के बदलते व्यवहार ने उन्हें अचंभित किया लेकिन बेटी के प्यार और जिद के आगे कुछ नहीं कह सकीं। अमन के साथ सारा फिर रहने लगी। भाई हर्ष ने बताया कि सारा ने दिल्ली के लिए निकलते समय उसे फोन किया था। साथ ही हादसे के कुछ समय पूर्व भी सारा से उसकी बता हुई थी। तब सारा ने अपनी लोकेशन इटावा के पास किसी ढाबे पर बताई थी। उन्होंने बताया कि सारा और अमन के बीच अचानक इतने मतभेद हो गए थे कि उनका तालमेल नहीं बन रहा था। मामला तलाक तक पहुंच गया था। अचानक हुई सारा की हादसे में मौत गले से नहीं उतर रही है। सीमा देवी द्वारा पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया जा चुका है। सीमा ने हर स्तर पर जाकर लड़ाई लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन


परिवारीजनों के जल्द पहुंचने पर भी सवाल
सीमा सिंह ने सारा के हादसे से जुड़े हर पहलू पर चर्चा की। उन्होंने हादसे के बाद अमन मणि के परिजनों के चार घंटे के बाद फीरोजाबाद पहुंचने पर भी सवाल खड़ा किया। उनका तर्क था कि हादसे के बाद सबसे पहले बाबा पहुंचे साथ ही अन्य लोग भी जल्द से जल्द आ गए। गोरखपुर या लखनऊ से इतनी जल्दी आना गले से नहीं उतरता है। उन्होंने कहा कि पुलिस से कई पहलुओं पर जांच को लेकर फोकस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के दृष्टिकोण की सराहना
सारा की मां ने कहा कि हादसे के बाद अमर उजाला ने घटनाक्रम के दृष्टिकोण ने उन्हें संबल दिया। मामले में निष्पक्षता दिखी और सराहनीय प्रयास जांच में मददगार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed