{"_id":"58c04b994f1c1b6d43dc6f07","slug":"sampling-protests-and-shocks-closes-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपलिंग का विरोध और धक्कामुक्की, बाजार बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपलिंग का विरोध और धक्कामुक्की, बाजार बंद किया
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सैंपलिंग का विरोध और धक्कामुक्की, बाजार बंद किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावट पर शिकंजा कसने के लिए जिलेभर में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को जसराना में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने पहुंची टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। होली पर छापे की कार्रवाई के जरिए बाजार में अफरातफरी और दुकानदारों में दहशत पैदा करने का दुकानदारों ने विरोध किया। नमूने लेने गई टीम के साथ धक्कामुक्की की गई। इस बीच व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। दुकानदारों का कहना था कि त्योहार में दो दिन शेष हैं और छापे की कार्रवाई कर उनको परेशान किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार तहसीलदार जसराना एवं थाना जसराना पुलिस के साथ कस्बे में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने पहुंचे। एक किराना विक्त्रस्ेता एवं एक तेल विक्त्रस्ेता के यहां सैंपल लेने के बाद अधिकारी कस्बा में गोपाल अग्रवाल की परचून की दुकान पर नमूना लेने की कार्रवाई कर रहे थे। नमूना लेने के दौरान विरोध शुरू हो गया। यहां एकत्रित भीड़ ने नारेबाजी शुरु कर दी। मौके पर मौजूद तहसीलदार धक्कामुक्की देख गाड़ी में जाकर बैठ गए। इसी दौरान किसी ने टीम द्वारा लिए गए नमूने को गायब कर दिया। थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। स्थिति को संभालने के बाद अधिकारियों को दुकान से निकाल कर भेज दिया।
छापामार कार्रवाई कर रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुशवाहा ने दुकानदार गोपाल अग्रवाल एवं उसके पुत्र के साथ तीन दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तहसीलदार एवं एक पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। व्यापारी गोपाल अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी सेंपल की कार्रवाई कर रहे थे तभी असामाजिक तत्वों ने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। मामले में उनका एवं उनके पुत्र का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
आंदोलन की चेतावनी दी
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं रजनीश जैन ने कहा कि होली के त्यौहार पर जबरिया दुकानदारों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। इसका व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करेगा।
तहसीलदार बोले, मेरे साथ नहीं हुई अभद्रता
तहसीलदार लक्ष्मीनरायण वर्मा ने कहा कि किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। एसडीएम जसराना महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों को सैंपल की कार्रवाई से रोका गया है। वहीं पुलिसकर्मी एवं टीम के साथ अभद्रता की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तहरीर दी है। पुलिस विवेचना का काम करेगी।