फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sampLE

सोयाबीन के तेल, नारियल की बर्फी में मिला अखाद्य रंग

Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
sampLE
सोयाबीन के तेल, नारियल की बर्फी में मिला अखाद्य रंग
विज्ञापन

दूध, सरसों के तेल की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सोयाबीन के तेल और नारियल बर्फी में अखाद्य रंग के मिलावट की पुष्टि हुई है। वहीं, छह अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली। ये नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो माह पूर्व लिए थे।

शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित सत्यम गुप्ता के प्रतिष्ठान से सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया। यह मेसर्स कालिया ऑयल इंडस्ट्रीज शिकोहाबाद से निर्मित था। प्रयोगशाला में हुई जांच में यह नमूना असुरक्षित पाया है। इसमें बटर यलो रंग केमिकल की मिलावट पाई गई। वहीं, किंदरपुर निवासी बॉबी के प्रतिष्ठान से लिया नायिरल की बर्फी के नमूने में अखाद्य रंग की मिलावट होने से असुरक्षित पाया गया है। पेड़ा का नमूने की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। सिकंदरपुर निवासी रामनरेश की दुकान से भैंस की दूध का संकलित नमूना भी जांच में फेल हुआ है। मसरूर गंज निवासी नाकिर अहमद की दुकान से सरसों के तेल, स्वामीचरन निवासी आंबेडकर पार्क की दुकान से लिया सरसों का तेल, भूरे खां निवासी शेखूपुर के प्रतिष्ठान से लिया सरसों का तेल अैर सुनील निवासी नेबली चौराहा शिकोहाबाद से लिया मिश्रित दूध के नूमने भी फेल हुए हैं। इनमें गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं थी। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि दो नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। वहीं, छह अन्य नमूने गुणवत्ता ठीक न होने की वजह से फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed