फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   samman samahro

मानवाधिकार दिवस पर किया वृद्धजनों का सम्मान

Tue, 10 Dec 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
samman samahro
फिरोजाबाद। वृद्धजन सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को सम्मानित करते मानव अधिकारी प? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मानवाधिकार दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वृद्धजनों के सम्मान के साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन भी दिया गया। मानवाधिकार प्रोटेक्शन संस्था द्वारा कोटला रोड स्थित दिलीप पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि अभिषेक मित्तल चंचल ने वृद्धजनों को शॉल पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ता अभिषेक जैन को युवा महानगर प्रभारी, अवनीश वर्मा को युवा महानगर अध्यक्ष, बन्टू वर्मा को दतौजी ग्राम प्रखंड अध्यक्ष, विक्रम यादव को युवा आगरा मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। महिला अध्यक्ष रश्मि एवं उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, विधि जैन, अन्नपूर्णा वर्मा, गिरीश कुमार, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव के नेतृत्व में 11 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। अनुज कुमार, नितिन कुमार, राजेंद्र पचौरी, डा. राजकुमार, इंजीनियर सुभाष यादव आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा होटल कांता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मीनाक्षी मिश्रा, जिलाध्यक्ष उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव ऋषभ जैन, आकृति सहयोगी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव शोभा जैन ने मानवाधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान वीनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में महवश प्रथम
महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा ‘आजादी, बराबरी और सम्मान का हर व्यक्ति है हकदार’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य डॉ. निर्मला यादव ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रथम स्थान महवश, द्वितीय पर साहिबा व तृतीय स्थान पर रानी बघेल रही। मुख्य अतिथि प्रभा केसरवानी एवं अनिता चौरसिया उपस्थित रही। डॉ. संध्या द्विवेदी, डॉ. प्रियदर्शिनी उपाध्याय, डॉ. निष्ठा शर्मा, डॉ. शैल गुप्ता, डॉ. प्रीति दुबे, शैलजा पाठक, ममता गुप्ता, अरुणा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed