फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   samajwadi parties candigate declayred from jasrana and sirsaganj

यूपी चुनाव 2022: सपा ने जसराना विधानसभा सीट से सचिन और सिरसागंज से सर्वेश को बनाया प्रत्याशी

Tue, 18 Jan 2022 10:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 18 Jan 2022 10:14 AM IST
सार

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिकोहाबाद में प्रत्याशी का चयन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्भर है। शिकोहाबाद व टूंडला विधानसभा के लिए अभी तक बी फार्म नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
samajwadi parties candigate declayred from jasrana and sirsaganj
सपा प्रत्याशी सचिन यादव और सर्वेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने फिरोजाबाद जिले की जसराना विधानसभा सीट से इंजीनियर सचिन यादव, सिरसागंज से सर्वेश यादव को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जिलाध्यक्ष रमेश चंचल ने इसकी पुष्टि की है।सपा ने पांच विधानसभा सीटों में से जसराना, सिरसागंज सीट पर नाम फाइनल कर लिए हैं। इन दोनों सीटों में ओबीसी वोट बैंक मजबूत होने के कारण यादव प्रत्याशी को पार्टी ने वरीयता दी हैं और जसराना से युवा उम्मीदवार इंजी. सचिन यादव पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन


सचिन पिछले पांच साल से ही अपनी दावेदारी को लेकर उत्साहित थे। एक माह पहले पूर्व सांसद अक्षय यादव ने भी जसराना में सभा करके प्रत्याशी बनाने की मांग की थी। जबकि सिरसागंज से सर्वेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। सिरसागंज सीट पर तो इटावा से आए प्रत्याशी ने कई दिनों तक प्रचार प्रसार में पूरी ताकत भी झोंकी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने बताया कि पांच सीटों में नाम तो सभी पर लगभग तय है, लेकिन जसराना, सिरसागंज के प्रत्याशी को पार्टी ने बी फार्म भी दे दिया है। हालांकि अभी तक फिरोजाबाद सदर सीट पर दो लोगों के बीच में मंथन चल रहा है। वहीं शिकोहाबाद में प्रत्याशी का चयन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्भर है। शिकोहाबाद व टूंडला विधानसभा के लिए अभी तक बी फार्म नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी की प्रोफाइल
विधानसभा सीट जसराना

प्रत्याशी का नाम सचिन यादव
उम्र 39
शिक्षा अमेरिका से इंजीनियरिंग और बैचलर इन इकोनॉमिक्स की डिग्री
वर्तमान पद आईटी सेल के जिलाध्यक्ष
सपा से जुड़े 2007
उद्देश्य हर वर्ग को सम्मान दिलाना, दलित पिछड़ों की लड़ाई लड़ना।

विधानसभा सीट सिरसागंज
प्रत्याशी का नाम सर्वेश यादव
उम्र 50
शिक्षा बीकॉम
सपा में कब से जुड़े 30 साल की उम्र में जुड़े
उद्देश्य विकास के साथ गरीब को योजनाओं का लाभ दिलाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed