{"_id":"5f00b93a8ebc3e42f75bd060","slug":"samajvadi-party-firozabad-news-agr449058947","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर मुद्दे पर सपा का सुभाष तिराहे पर प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मुद्दे पर सपा का सुभाष तिराहे पर प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
कानपुर में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में सुभाष चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते सपा जिला अ?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने और प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर सपाइयों ने शनिवार को सुभाष तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
कानपुर में विगत दिवस मुठभेड़ के दौरान सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले को लेकर सपा आंदोलनरत है। प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने जिले में भी प्रदर्शन किया। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव एवं यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सुभाष तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहीद पुलिसकर्मी अमर रहे, पुलिस कर्मियों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो...।
योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी सहित अनेक नारे सपाइयों ने लगाए। प्रदर्शन की जानकारी होते ही थाना प्रभारी उत्तर नीरज मिश्रा, दक्षिण प्रमोद मलिक, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया व एसएचओ रामगढ़ श्याम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने एसडीएम सदर राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान चौधरी संजय यादव, शिव प्रताप सिंह यादव, गुलाब सिंह यादव पूर्व प्रधान, शिवराज सिंह, चंद्रवीर यादव, केवी यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, रामप्रताप सिंह गुर्जर, अनार सिंह दिवाकर, प्रदीप यादव गुड्डू, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, राजकुमार राठौर, अशोक यादव, दिलीप यादव यादव,मोहित शर्मा, उदयभान सिंह एव अलकाव निजाम आदि मौजूद रहे।
टूटी सामाजिक दूरी, कई नहीं लगाए थे मास्क
फिरोजाबाद। कोराना संक्रमण के बीच सपा के प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। कई कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी मास्क तक लगाए नजर नहीं आए। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने कहा कि बिना अनुमति के प्रदर्शन किए जाने के मामले में थानाध्यक्ष उत्तर को धारा 144 के उल्लंघन किए जाने का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।