{"_id":"6946e7b92e6a62eaff0f164b","slug":"samadhan-diwas-dm-listened-to-problems-in-shikohabad-12-complaints-were-resolved-on-the-spot-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-163433-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस: शिकोहाबाद में डीएम ने सुनीं समस्याएं, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस: शिकोहाबाद में डीएम ने सुनीं समस्याएं, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Sat, 20 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम-एसएसपी। स्रोत संवाद
- फोटो : समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम-एसएसपी। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकोहाबाद तहसील में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में समाजसेवी विनोद यादव ने महिला अस्पताल में रात्रि में महिला चिकित्सक की तैनाती और डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू करने की मांग उठाई। वहीं, बुढ़रई सांखनी निवासी कामता प्रसाद ने खेत की पैमाइश और अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ शत्रोहन वैश्य और एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य तहसीलों का हाल:
टूंडला: एडीएम वित्त एवं राजस्व विशुराजा की अध्यक्षता में 55 शिकायतें आईं, जिनमें से 7 का निस्तारण किया गया। यहां सबसे अधिक मामले राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील: एसडीएम सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का समाधान किया गया। बाद में तहसीलदार अजय कुमार ने शेष जनसुनवाई पूरी की।
जसराना: तहसीलदार रवीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में 14 शिकायतें आईं, जिनमें से 3 का निस्तारण मौके पर किया गया।