फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Salary of 26 Panchayat Secretaries stopped for the month of November

Firozabad News: 26 पंचायत सचिवों का नवंबर माह का वेतन रोका

Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Salary of 26 Panchayat Secretaries stopped for the month of November
फिरोजाबाद। पंचायती राज विभाग के सचिवों द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास में खर्च की धनराशि के ऑडिट किए जाने को अभिलेख जिला लेखा एवं परीक्षा विभाग को उपलब्ध नहीं करा रहे है। डीपीआरओ ने इस लापरवाही पर 26 सचिवों का नवंबर माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए है। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला लेखा एवं परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायत के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में खर्च की गई धनराशि के ऑडिट किए जाने को पंचायत सचिव अभिलेख मुहैया नहीं करा रहे हैं। पंचायतों में तैनात सचिवों को पत्र भेजे गए। उन्होंने जिले के 26 पंचायत सचिवों का नवंबर माह का वेतन रोके जाने की संस्तुति की है। इसमें एका ब्लॉक के प्रशांत पाठक, दीपक कुमार, शिकोहाबाद ब्लॉक के विनय यादव, आशीष, राजकुमार, ईश्वेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार शामिल हैं। इसी तरह फिरोजाबाद ब्लॉक के रिषभ कुमार, अजयपाल सिंह, मनोज कुमार, रामसेवक, कु. ज्योत्सना अग्रहरि, सीमा यादव, हेमलता, शिवांगी सिंह व टूंडला ब्लॉक के पंचायत सचिव मान प्रताप सिंह, श्याम सुंदर, सतेंद्र कुमार, रजनेश यादव, धर्मेंद्र यादव, अनिल कुमार रजक,अंकिर सम्मौरिया, दिलीप कुमार तथा नारखी ब्लॉक के तीन सचिव विनय पटेल, धीरेंद्र कुमार एवं कपिल गौतम शामिल हैं। डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने कहा कि यदि शीघ्र ही अभिलेख मुहैया नहीं कराए तो इन सचिवों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed