फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sala along with his associates beat up brother-in-law by throwing him on road In Firozabad

Firozabad: पति ने पत्नी को पीटा... तो साले ने साथियों संग जीजा को सड़क पर गिराकर मारा, जमकर बरसाए लाठी-डंडे

Mon, 08 Apr 2024 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 07:01 PM IST
सार

सुहागनगरी में साले ने साथियों संग मिलकर जीजा को सड़क पर गिराकर पीटा। उन पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
sala along with his associates beat up brother-in-law by throwing him on road In Firozabad
मारपीट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में साले ने साथियों संग मिलकर बहनोई पुर लाठी-डंडे बरसा दिए। उसे जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के हिमांयुपुर मोहल्ला की है। यहां के निवासी आदेश का करीब दो दिन पूर्व शराब पीने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसमें पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साले को पता चला कि जीजा ने बहन को पीटा है। इस पर वह आग बबूला हो गया। साथियों को लेकर बहन के घर जा पहुंचा। 
विज्ञापन


आरोपी ने पहले गाली-गलौज की फिर जीजा आदेश को सड़क पर गिरा दिया। उन पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आदेश का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि एक आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed