{"_id":"6919dd91c35f75a93a0508ab","slug":"rural-bus-service-from-pegu-to-delhi-stopped-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-160894-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पैगू से दिल्ली जाने वाली ग्रामीण बस सेवा हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पैगू से दिल्ली जाने वाली ग्रामीण बस सेवा हुई बंद
Sun, 16 Nov 2025 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
ग्रामीण अंचल के यात्रियों को दिल्ली जाने को शिकोहाबाद-सिरसागंज तक लगानी पड़ती है दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पैगू से दिल्ली तक संचालित लोहिया ग्रामीण बस सेवा अगस्त माह से बंद हो गई है। जिसके चलते ग्रामीण अंचल के लोगों को दिल्ली जाने को शिकोहाबाद एवं सिरसागंज तक दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ता है। विभाग कम यात्रियों को निकलना बजह बता रहा है।
ग्रामीण जनता को बस की सुविधा उनके गांव के पास मुहैया कराने को सपा सरकार में लोहिया ग्रामीण बस सेवा की शुरूआत की गई थी। पूरे प्रदेश में संचालित ग्रामीण लोहिया बस सेवा का लाभ ग्रामीण जनता को मिलता था। शिकोहाबाद डिपो से पैंगू से दिल्ली तक लोहिया ग्रामीण बस सेवा संचालित हो रही थी। लेकिन इसका संचालन पिछले कुछ दिनों से बंद कर दिया गया है। बसों का संचालन बंद होने के कारण ग्रामीण जनता को दिल्ली जाने को सिरसागंज अथवा शिकोहाबाद जाने को मजबूर होना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालक ग्रामीणों से मनमाफिक किराया वसूल करते हैं। एआरएम प्रेमपाल सिंह का कहना है कि जिन ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन बंद किया गया उसका बड़ा कारण यात्रियों को कम निकलना रहा है।