{"_id":"5dc06dab8ebc3e01767f7191","slug":"rupee-firozabad-news-agr413721215","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर एक व्यापारी का 100 टीन घी बरेली की फर्म से आ रहा था। आरोप है स्टेट बैंक चौराहे पर एक दरोगा ने गाड़ी को रोक कर चालक से मोबाइल, गाड़ी के कागज आदि ले लिए। साथ ही अपने घी निकालने व पांच हजार रुपये लेने का आरोप है। व्यापारियों ने थाने में शिकायत की है।
बरेली निवासी व्यापारी भीकम स्वरूप की गणपति शुद्ध घृत के नाम से फर्म है। वहीं से सोमवार सुबह 100 टीनें लाद कर शिकोहाबाद सुनील घी स्टोर पर भेजा गया था। तभी स्टेट बैंक चौराहे पर एक दरोगा ने गाड़ी रोक ली। व्यापारियों का आरोप है कि दरोगा ने चालक से गाड़ी के कागज, उसका मोबाइल छीन लिया और उसे डराया धमकाया। साथ ही टीन तोड़ कर सैंपलिंग के नाम पर घी निकाल लिया। चालक ने सुनील घी स्टोर के स्वामी अमित जैन को बुलाया।
आरोप है कि दरोगा ने उनसे पांच हजार रुपये लेने के बाद मोबाइल, गाड़ी के कागज और घी वापस दिया। इसके बाद पीड़ित ने व्यापारियों को घटना से अवगत कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मित्तल के नेतृत्व में एकत्रित होकर व्यापारी थाने पहुंचे और तहरीर दी। इस दौरान ठा. सुदीप सिंह, बब्बू इसरार, दीपक गुप्ता, अनिल जैन,भाजपा नेता रमाशंकर गुप्ता राजेश जैन, अमित कुमार जैन, आदि ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है,जांच कराई जा रही है।