फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rumor! Two lakh rupees for girls to study

अफवाह! बेटियों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे दो लाख रुपये

Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rumor! Two lakh rupees for girls to study
डाकघर में प्रपत्र भरकर जमा करतीं युवतियां।
प्रधानमंत्री बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना की अफवाह पूरे शहर में उड़ी हुई है। महिलाएं एवं युवतियां फार्म भरकर डाकघर में रजिस्ट्री करने आ रही है। इसके कारण डाकघर में लंबी कतारें देखने को मिल रही है। तीन दिन में मुख्य डाकघर पर करीब एक हजार रजिस्ट्री हो चुकी हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना संचालित नहीं है।
विज्ञापन

अफवाह है कि प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की है। 20 करोड़ रुपये से यह योजना देश के 420 जिलों में शुरू की गई है। फार्म भरने पर सभी बेटियों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। रजिस्ट्री भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शांतिभवन नई दिल्ली के पते पर भेजी जा रही हैं। योजना का नाम सुनकर ही महिलाएं एवं युवतियां लालच में आ जाती है और दो लाख रुपये की खातिर फार्म भरकर रजिस्ट्री करने को आ रही हैं।
विज्ञापन

सुहागनगर स्थित डाकघर के बाहर इन दिनों भीड़ लगी है। वहीं, फोटोस्टेट दुकान संचालकों की भी मौज हैं। फार्म दो रुपये से पांच रुपये तक बेचे जा रहे हैं। फोटो स्टूडियो पर भी भीड़ लग रही है। सैकड़ों फार्म प्रतिदिन बिक रहे हैं। देहात क्षेत्रों के डाकघर पर भी फार्म भरकर रजिस्ट्री हो रही है। फार्म विक्रेताओं ने अपने बचाव को एक तरफ  नोटिस पर चस्पा किया है कि यह योजना फर्जी है, लेकिन फार्म पांच रुपये में बेच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए मुख्य डाकघर पर अलग से काउंटर खोलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
-हमें बताया है कि फार्म को भरने के बाद दो लाख रुपये मिलेंगे। मोदीजी ने योजना शुरू की है। मैने अपना और अपनी बहन का फार्म भरा है।
प्रीती शर्मा, निवासी सुहागनगर  

-हमारे क्षेत्र में करीब 40-50 लोग फार्म भर चुके। कुछ लोग बोल रहे हैं अफवाह है कुछ बोल रहे हैं सही योजना है। मगर हमने भी फार्म भर दिया।
निधि यादव, निवासी सीतानगर

-फार्म कई दिनों से भरे जा रहे हैं। जब फार्म सभी भर रहे हैं तो सही ही होगा। प्रधानमंत्री दो लाख रुपये बेटियों को पढ़ने के लिए दे रहे हैं।
पूनम

वर्जन..
यह फार्म कई दिनों के लिए रजिस्ट्री के लिए आ रहे हैं। मगर चार-पांच दिनों से दो सौ से तीन सौ फार्म आ रहे हैं। हम समझाते हैं कि इस तरह की कोई योजना नहीं है, मगर महिलाएं लड़ने को तैयार हो जाती हैं। हमारा काम है लिखे पते पर रजिस्ट्री करना। हम अपना काम कर रहे हैं।
आरके अवस्थी, अधीक्षक, मुख्य डाकघर, सुहागनगर।

प्रधानमंत्री बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ योजना के संबंध में कोई आवेदन फार्म अभी तक भरवाने का कोई आदेश नहीं आया है। कुछ कार्यक्रम केंद्र से ही जागरूकता के ग्रामीण अंचल में हुए थे। कोई आवेदन फार्म भरवा रहा है तो गलत है।
अजय पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, फिरोजाबाद।

भाजपा को बदनाम करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत फार्म भरने के नाम पर हो रहे फर्जीवाडे़ के संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर भाजपा को बदनाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत फार्म भरवाए जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक बेटी को दो-दो लाख देने की बात कही जा रही है। जनपद में हजारों फार्म भरवाए जा चुके हैं, जिसमें आवेदन करने वालों को बैंक शाखा का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड की जानकारी मांगी जा रही है। फोटो स्टेट की दुकानों पर यह फार्म से पांच से 25 रुपये तक बिक रहे हैं। फार्म भरने वाले भी 50 से 100 रुपये तक वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फर्जीवाड़े के पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसका पहला काम योजना का झूठा प्रचार कर आवेदन भरवाना है। असली ठगी का काम बाद में शुरू होगा। यह कृत्य देश के पीएम व भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। जब हजारों फार्म भरे जाएंगे, उनका कोई परिणाम नहीं आएगा तो निश्चित रूप से जनता में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा होगा। मामले की गहनता से जांच कराकर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अंकित तिवारी, राजेंद्र बौहरे, शिवमोहन श्रोतीय, महेंद्र बंसल, सुनील टंडन, नानकचंद्र अग्रवाल, प्रदीप यादव, अजय गुप्ता, लोकेश गुप्ता, संजय मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed