फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ruckus in water department over absenteeism

Firozabad News: अनुपस्थिति दर्ज करने पर जलकल विभाग में हंगामा

Fri, 19 Apr 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in water department over absenteeism
फिरोजाबाद। हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज करने के बाद निगम के जलकल विभाग में हंगामा हो गया। जिस ठेका कर्मचारी की अनुपस्थिति दर्ज की गई। उसने एक्सईन जलकल पर थप्पड़ मारने एवं गाली गलौज का आरोप लगाया। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं एक्सईन जलकल ने कर्मचारी के आरोप को निराधार बताया है।जलकल विभाग में नलकूप संचालन एवं पाइप लाइन लीकेज एवं अन्य कार्यों के लिए आगरा की एक फर्म के पास ठेका है। सीएलसी नामक फर्म से जुड़ा एक कर्मचारी प्रबल उर्फ भोला बृहस्पतिवार की दोपहर तक काम पर नहीं पहुंचा। तो एक्सईन जलकल तारकेश्वर पांडेय ने कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर में कर्मचारी प्रबल उर्फ भोला की अनुपस्थिति दर्ज कर दी। जानकारी मिलने पर कर्मचारी प्रबल भी जलकल विभाग पहुंचा। वहां अनुपस्थिति दर्ज करने के मुद्दे पर एक्सईन से कहासुनी हो गई। कर्मचारी ने एक्सईन पर एक अवर अभियंता की मदद से गाली देने एवं थप्पड जड़ने का आरोप लगा दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी एकजुट हो गए। मामला बिगड़ा तो थाना पुलिस और महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत भी मौके पर पहुंच गए। बाद में एक्सईन ने कर्मचारी के आरोप को निराधार बताते हुए अपना पक्ष रखा। जानकारी के मुताबिक काफी देर तक हंगामा के बाद मामला रफा-दफा हो गया। बताते का कहना है कि कर्मचारी ने उत्तर थाने में एक्सईएन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

---------
वर्जन-
एक्सईन और एक सेवा प्रदात्ता कंपनी कर्मचारी के मध्य विवाद की जानकारी मिली थी। पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कराएंगे। पड़ताल के बाद सही तथ्यों के आधार पर संबंधित के विरूद्व कार्रवाई होगी। मारपीट का आरोप संदिग्ध है। - रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed