फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RSS workers woners Corona fighters

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया कोरोना फाइटर्स का सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
RSS workers woners Corona fighters
फिरोजाबाद।राष्ट्र के जन स्वास्थ्य को कोरोना महामारी से बचाने की जंग लड़ रहे सदर ब्लाक क्षेत्र के पुलिस एवं चिकित्सा कर्मी कोरोना फाइटर्स का आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। आरएसएस सह जिलाकार्यवाह सुशील के नेतृत्व में आधा दर्जन स्वयंसेवकों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उसायनी के सभी चिकित्सा कर्मियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। पुलिस चौकी राजा का ताल पर तैनात पुलिस विभाग के कोरोना योद्धाओं का भी माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सहजिला कार्यवाह सुशील ने कहा कि मानवता के समक्ष उत्पन्न खतरे में नागरिकों के जीवन की रक्षा करने के लिए स्वयं की परवाह किए बिना डटे कोरोना योद्धाओं का संघ के स्वयंसेवक समाज की ओर से निरंतर सम्मान जारी है। राष्ट्रहित के कार्य में आगे भी हर संभव सहयोग करने के लिए आरएसएस कार्यकर्ता अग्रिम मोर्चे पर तत्पर हैं।   इस अवसर पर दीपक राजोरिया,स्वर्णलता मिश्रा ,माधव पचौरी ,धीरज कुमार, शिवम ,विवेक आदि स्वयसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed