फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rss

आरएसएस शुरू करेगा राममंदिर निर्माण निधि समपर्ण अभियान

Sun, 27 Dec 2020 07:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
rss
आर.एस.एस.कार्यालय चंद्र नगर पर विद्यार्थियों की बैठक लेते विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से जनसंपर्क करेंगे। आरएसएस राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने बताया कि द्वारा बताया गया कि प्रत्येक हिंदू परिवार को राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। बैठक में महानगर विद्यार्थी प्रमुख अंशुल , महानगर शारीरिक प्रमुख आदर्श, नगर शारीरिक प्रमुख आकाश, कृष्णा, विख्यात, सौरव, कुलदीप, कुनाल, राज, आशीष आदि उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा केशव नगर के अनुसांगिक संगठनों की समन्वय बैठक सुहाग नगर में माथुर वैश्य सेवा सदन में हुई। विभाग व्यवस्था प्रमुख सुधीर ने कहा कि अब अयोध्या में जो भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। हम सभी इसके साक्षी बन रहे हैं। विभाग सहकार्यवाह बृजेश ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से सहयोग की अपील की। राम मंदिर समर्पण निधि के लिए एक नगर कमेटी का भी गठन किया। संचालन केशव नगर कार्यवाह कृष्ण मोहन ने किया। विनोद गुप्ता, एवरन सिंह अतुल,अमर सिंह, विनोद टिल्लू, आकाश गुप्ता, मनीष राठौर, डॉक्टर मधुरमा गुप्ता रहे।
विज्ञापन

संघ ने भाजपा और सहयोगी संगठनों के साथ की बैठक
सिरसागंज। सिरसागंज में क्षत्रिय धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के अन्य सहयोगी दलों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अन्य सहयोगी दलों के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, हिंदू जागरण मंच आदि के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, जिला महामंत्री शशि कला यादव, अविनाश सिंह भोले, नगर चेयरमैन सोनी शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता, विपिन शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि ललित प्रताप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण देश के लिए सौभाग्य की बात: उपाध्याय
टूंडला। देश का यह सौभाग्य है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। भारतवासियों के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है। यह बातें फिरोजाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में विभाग संपर्क प्रमुख योगेंद्र उपाध्याय ने कहीं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण किसी प्रकार के विदेशी धन से बिल्कुल नहीं होगा। मंदिर का निर्माण पूरी तरह से सर्वसमाज के द्वारा एकत्रित किए गए धन से होगा। मंदिर निर्माण में अनुमानित लागत लगभग 15 सौ करोड़ रुपये होगी। अभियान प्रमुख शिकोहाबाद दीपक चौधरी और नगर कार्यवाह यतेन्द्र जैन ने राममंदिर संघर्ष एवं न्यायालयों के आदेशों की पूरी जानकारी दी। इस दौरान टूंडला नगर, नारखी, सदर खंड और टूंडला खंड की समिति बनाई गई। करीब पांच सौ स्वयं सेवक मौजूद रहे। संचालक बौद्धिक प्रमुख राममोहन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed