{"_id":"66cc2463083c835f0b06d3cf","slug":"rs-32-crore-will-be-spent-to-improve-air-health-firozabad-news-c-169-sagr1025-132031-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हवा की सेहत सुधार के लिए खर्च होंगे 32 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हवा की सेहत सुधार के लिए खर्च होंगे 32 करोड़ रुपये
Mon, 26 Aug 2024 12:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में हवा की सेहत सुधार के लिए कच्ची सड़क और गलियों को पक्का कराने के साथ ही पांच सड़कों को हरित मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। शनिवार शाम को एन-कैप की बैठक में करीब 28 विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई है।
वर्ष 2024-25 के दरम्यान निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत कुल 23 सड़कों का कायाकल्प होगा। आठ सड़कों की कच्ची साइड पटरी पर टाइल्स लगाए जाएंगे। हाॅट स्पॉट एरिया वाले क्षेत्रों में लगभग 2000 मीटर से अधिक 15 कच्ची सड़कों व गलियों में सीसी व इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। बीते दिन हुई जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली एन-कैप बोर्ड की बैठक में लगभग 32 करोड़ की लागत वाले 28 प्रस्तावों को कमेटी का अनुमोदित किया गया। पांच सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट तैयार की जाएगी। पुराने कचरा के निस्तारण के लिए कुतुकपुर चनौरा में संचालित सॉलिड वेस्ट प्लांट (एमआरएफ) की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। बैठक में नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
नगर निकायों में स्वच्छता अभियान पर दिया जोर
डीएम रमेश रंजन ने जिले की सभी निकायों को स्वच्छता फेज-2 के तहत नगर पंचायतें स्वच्छता संबंधित संपूर्ण मानकों को पूरा करने पर जोर दिया। सभी नगर पंचायत अध्यक्षों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में आप पुस्तकालय इत्यादि का निर्माण करा सकते है। इस अवसर पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी विशु राजा भी मौजूद रहे।