फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RPF's crime branch caught the youth from Sirsaganj

Firozabad News: आरपीएफ की अपराध शाखा ने सिरसागंज से युवक को पकड़ा

Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
RPF's crime branch caught the youth from Sirsaganj
टूंडला। रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम ब्रांच टूंडला व शिकोहाबाद की टीम ने सिरसागंज में छापामार कार्रवाई की। टीम ने ई-टिकट बनाकर बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके सािि ही कंप्यूटर, प्रिंटर आदि बरामद किए हैं। रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली सिरसागंज के दीप शिखा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एंड जनसेवा केन्द्र नामक दुकान जनसेवा केन्द्र की आड़ में ई-टिकट बनाकर बेची जा रहीं हैं। सूचना पर टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने ई-टिकिंट दलाल को तीन आईआरसीटीसी यूजर की तीन आईडी का इस्तेमाल कर ई-टिकिट बनाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग सिंह निवासी गली नंबर-2 आचार्य नगर करहल रोड, थाना सिरसागंज है। टीम ने उससे भविष्य की यात्रा का एक ई-टिकिट एवं अतीत की यात्रा के 11 ई-टिकट पर्सनल यूजर आईडी से बनाई हुई पकड़ी हैं। टीम ने एक लैपटॉप, प्रिंटर, की-बोर्ड, मोबाइल, ई-टिकट व 24 सौ रुपए बरामद किए है। टीम में डिटेक्टिव विंग टूंडला के एएसआई विनोद गौतम, हैडकांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, शिकोहाबाद एएसआई अपोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed