{"_id":"67e6de0518f25b09a800dba1","slug":"rpf-caught-three-accused-who-stole-by-cutting-the-railway-line-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-145296-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरपीएफ ने रेल लाइन काटकर चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरपीएफ ने रेल लाइन काटकर चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे
Fri, 28 Mar 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कुछ दिनों पूर्व रेल लाइन को गैस कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल शिकोहाबाद की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से रेलवे पुलिस ने गैस कटर, एक मोपैड, बड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर तथा एक एलपीजी सिलिंडर बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को रेलवे पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज कर अलीगढ़ रेलवे कोर्ट में पेश किया है।
शिकोहाबाद-मैनपुरी ब्रांच लाइन पर गत 13 फरवरी को नौशहरा के समीप मध्यरात्रि एक बजे करीब कुछ चोरों ने रेलवे फाटक संख्या 5 के समीप लगी हुई रेल लाइन को गैस कटर से काटकर चोरी करने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी पेट्रोलिंग कर रहे रेलकर्मी ने आरपीएफ को दी थी। रेलवे पुलिस की टीम ने मौके पर आकर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए रेल लाइन के 4 टुकड़े, 5 लीटर वाला एलपीजी गैस सिलिंडर, एक बड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर, गैस कटर तथा कुछ दूरी पर खड़ी हुई एक मोपैड बरामद हुई थी। मोपैड की जांच पड़ताल के बाद आरपीएफ ने जनपद अलीगढ़ के थाना क्वारसी रामघाट रोड, एलआईजी-19 डबल स्टोरी अवंतिका फेज-1 निवासी मोपैड स्वामी बृजेश कुमार को पकड़ा था।
पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि उसने अपनी मोपैड को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रुकनपुर पड़ाव निवासी आकिल हुसैन को बेच दिया था। रेलवे पुलिस ने जब शिकंजा कसा जो आकिल ने पूछताछ में जानकारी दी कि वह कबाड़ का काम करता है। उसने अपने साथियों रविन्द्र कुमार निवासी 630/1 धोबी गली शिकोहाबाद एवं मोहित गुप्ता निवासी 105 कटरा मीरा पंजाबी कॉलोनी शिकोहाबाद के साथ मिलकर रेल लाइन चोरी करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रेलवे एक्ट के तहत आरपीएफ पोस्ट शिकोहाबाद पर केस दर्ज कर आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के समक्ष न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर शिकोहाबाद आनंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद आरपीएफ शिकोहाबाद से एसआई समय सिंह, शिवलाल मीणा, इंद्रेश कुमार एवं आरपीएफ अपराध शाखा टूंडला से एएसआई विनोद गौतम तथा नरेंद्र पाल ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फोटो-04-आरपीएफ पुलिस की हिरासत में मौजूद तीनों आरोपी