{"_id":"6843317949f35a88380d50dd","slug":"route-will-be-changed-in-firozabad-today-on-eid-heavy-vehicles-will-not-enter-the-city-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149856-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ईद पर आज फिरोजाबाद में बदला रहेगा रुट, भारी वाहन शहर में नहीं करेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ईद पर आज फिरोजाबाद में बदला रहेगा रुट, भारी वाहन शहर में नहीं करेंगे प्रवेश
Fri, 06 Jun 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। शनिवार को बकरीद पर शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर देर शाम को यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया। शनिवार को ईदगाह में सुबह 7:15 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में सुबह साढ़े सात से नौ बजे के बीच बकरीद की नमाज होगी। इस दौरान डायवर्जन सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।
यह रहेगी व्यवस्था
- भारी वाहन जरौली कट से शहर क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इटावा एवं आगरा की तरफ आने जाने वाले भारी वाहन नए बाईपास से होकर गुजरेंगे।
- नालबंद चौकी से सेंट्रल चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहन ई-रिक्शा आटो प्रतिबंधित रहेंगे।
- क्लब चौराहा से सेंट्रल चौराहे की तरफ जाने वाले भारी वाहन। ई-रिक्शा एवं आटो पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
- कोटला चुंगी से विवेकानंद चौराहा, घंटाघर, गंज मोहल्ला बाजार की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो प्रतिबंधित रहेंगे।
- जाटवपुरी व नगलाबरी से नालबन्द, सेंट्रल चौराहा घण्टाघर, गज मौहल्ला /बाजार की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
- जैन मंदिर चौराहा से गांधी पार्क से शहर क्षेत्र के अंदर जाने वाले व स्टेशनरोड पर की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।