फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rose to express love by giving

गुलाब देकर किया प्यार का इजहार

Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rose to express love by giving
गुलाब देकर किया प्यार का इजहार - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन-डे पर शहर में दिनभर प्यार का इजहार किया। हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी के बाद भी वैलेंटाइन डे युवक-युवतियों ने एक दूसरे को गिफ्ट और ग्रीटिंग देकर चोरीछिपे मनाया। वैलेंटाइन-डे पर गुलाब की डिमांड आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। पार्क, रेस्टोरेंट भी युगलों से गुलजार रहे। वैलेंटाइन-डे को यादगार बनाने के लिए आगरा में मूवी, डिनर ट्रिप को एंजाय किया।
विज्ञापन


प्रेम एक खूबसूरत एहसास है और वैलेंटाइन-डे इसकी अभिव्यक्ति का दिन है। जो अब सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित न रहकर हर रिश्तों में प्यार घोलता रहा। गिफ्ट गैलरियों पर काफी भीड़ सुबह से थी। पति अपनी पत्नियों के लिए वैलेंटाइन-विश करने के लिए के लिए आकर्षक एवं भावनात्मक उपहार खोजते रहे। महिलाएं भी वैलेंटाइन-डे पर उपहार खरीदने में आगे रहीं। युवा वर्ग ने भी खूब एंजाय किया। वैलेंटाइन-डे पर आकर्षक ढंग से सजे रेस्टारेंट में युवक-युवतियों के अलावा कई नवविवाहित महिला एवं पुरुष भी बैठे नजर आए।
विज्ञापन


रोज-स्टिकों की डिमांड बढ़ी
रोज स्टिकों की डिमांड इस कदर थी, जो गुलाब एक दिन पूर्व 25 से 30 रुपये बिका। वो वैलेंटाइन-डे पर 50 से 70 रुपये तक बिक गया। वहीं, आर्टिफिशियल गुलाब के फूल की स्टिक एक दिन पूर्व 40 से 50 थी, गिफ्ट गैलरियों ने उसे 100 से 120 रुपये में बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चले मैसेज, वीडियो कालिंग भी
वैलेंटाइन-डे पर प्यार का एहसास बना रहे, इसलिए प्रेमी-प्रेमिकाओं ने सोशल मीडिया का प्रयोग खूब किया। वीडियों कालिंग करके ज्यादा से ज्यादा समय गुजारा। यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित और पास का एहसास कराता रहा।


 युवाओं ने मनाया वैलेंटाइन-डे, दिखा उत्साह
 वेलेंटाइन-डे वीक के आखिरी दिन आज मंगलवार को वेलेंटाइन-डे मनाया गया। इसके लिए युवाओं ने पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। हर कोई इसे मनाने के लिए उत्साहित दिखा। स्कूल, कालेज खुले होने से छात्र-छात्रायें खुश नजर आये। इसे मनाने के लिए टीनेजर्स के अलावा शादी के बंधन में बंध चुके युगल भी उत्साहित नजर आये। कई लोग अपने रिश्ते में मिठास लाये तथा प्यार और दोस्ती की कच्ची डोर को मजबूत किया। वहीं दुकानों पर उन्हें आकर्षित करने के लिये तरह- तरह के ब्रासलेट,पर्स,ग्रीटिंग्स और कई तरह के गिफ्ट आइटम खरीदते हुये देखे गए।

युवाओं ने नकारा वैलेंटाइन-डे
टूंडला नगर में वैलेंटाइन-डे का कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिला। कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं को जरूर कालेज व ट्यूशन के दौरान वैलेंटाइन-डे विश करते हुए देखा गया।
 एमबीए छात्रा नेहा पचौरी, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रही निहारिका भट्ट का कहना है कि भारतीय तो प्रेम के लिए पहचाने जाते हैं। हमारे लिए वैलेंटाइन-डे का कोई महत्व नहीं है। डीपीएस शिकोहाबाद में जॉब कर रही ऐश्वर्या भट्ट व प्रीती का कहना था कि भारतीय सभ्यता में ऐसे दिनों का कोई महत्व नहीं होता। अमित गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, रविपाल का कहना था कि प्यार का नजरिया आज बदल चुका है। यह मात्र एक लड़कपन व शो करने की चीज बनकर रह गया है। वहीं  गगन, अनुभव पचौरी, उवेश खान, गुलशन, छोटू यादव का कहना था कि यह दिन युवाओं के लिए एक खास दिन हैं।

वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही डा डिंपल गुप्ता व सारिका का कहना है कि यह सब फालतू के काम हैं। भारत मेें इसके लिए कोई महत्व नहीं होना चाहिए। स्नातक छात्रा काजल, दीक्षा का कहना था कि यह पाश्चात्य संस्कृति की देन है भारतीय संस्कृति मेें इनके लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed