{"_id":"58a325784f1c1b1235d85a35","slug":"rose-to-express-love-by-giving","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब देकर किया प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब देकर किया प्यार का इजहार
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
गुलाब देकर किया प्यार का इजहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन-डे पर शहर में दिनभर प्यार का इजहार किया। हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी के बाद भी वैलेंटाइन डे युवक-युवतियों ने एक दूसरे को गिफ्ट और ग्रीटिंग देकर चोरीछिपे मनाया। वैलेंटाइन-डे पर गुलाब की डिमांड आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। पार्क, रेस्टोरेंट भी युगलों से गुलजार रहे। वैलेंटाइन-डे को यादगार बनाने के लिए आगरा में मूवी, डिनर ट्रिप को एंजाय किया।
प्रेम एक खूबसूरत एहसास है और वैलेंटाइन-डे इसकी अभिव्यक्ति का दिन है। जो अब सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित न रहकर हर रिश्तों में प्यार घोलता रहा। गिफ्ट गैलरियों पर काफी भीड़ सुबह से थी। पति अपनी पत्नियों के लिए वैलेंटाइन-विश करने के लिए के लिए आकर्षक एवं भावनात्मक उपहार खोजते रहे। महिलाएं भी वैलेंटाइन-डे पर उपहार खरीदने में आगे रहीं। युवा वर्ग ने भी खूब एंजाय किया। वैलेंटाइन-डे पर आकर्षक ढंग से सजे रेस्टारेंट में युवक-युवतियों के अलावा कई नवविवाहित महिला एवं पुरुष भी बैठे नजर आए।
रोज-स्टिकों की डिमांड बढ़ी
रोज स्टिकों की डिमांड इस कदर थी, जो गुलाब एक दिन पूर्व 25 से 30 रुपये बिका। वो वैलेंटाइन-डे पर 50 से 70 रुपये तक बिक गया। वहीं, आर्टिफिशियल गुलाब के फूल की स्टिक एक दिन पूर्व 40 से 50 थी, गिफ्ट गैलरियों ने उसे 100 से 120 रुपये में बेचा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चले मैसेज, वीडियो कालिंग भी
वैलेंटाइन-डे पर प्यार का एहसास बना रहे, इसलिए प्रेमी-प्रेमिकाओं ने सोशल मीडिया का प्रयोग खूब किया। वीडियों कालिंग करके ज्यादा से ज्यादा समय गुजारा। यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित और पास का एहसास कराता रहा।
युवाओं ने मनाया वैलेंटाइन-डे, दिखा उत्साह
वेलेंटाइन-डे वीक के आखिरी दिन आज मंगलवार को वेलेंटाइन-डे मनाया गया। इसके लिए युवाओं ने पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। हर कोई इसे मनाने के लिए उत्साहित दिखा। स्कूल, कालेज खुले होने से छात्र-छात्रायें खुश नजर आये। इसे मनाने के लिए टीनेजर्स के अलावा शादी के बंधन में बंध चुके युगल भी उत्साहित नजर आये। कई लोग अपने रिश्ते में मिठास लाये तथा प्यार और दोस्ती की कच्ची डोर को मजबूत किया। वहीं दुकानों पर उन्हें आकर्षित करने के लिये तरह- तरह के ब्रासलेट,पर्स,ग्रीटिंग्स और कई तरह के गिफ्ट आइटम खरीदते हुये देखे गए।
युवाओं ने नकारा वैलेंटाइन-डे
टूंडला नगर में वैलेंटाइन-डे का कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिला। कुछ स्कूली छात्र-छात्राओं को जरूर कालेज व ट्यूशन के दौरान वैलेंटाइन-डे विश करते हुए देखा गया।
एमबीए छात्रा नेहा पचौरी, उच्च शिक्षा की तैयारी कर रही निहारिका भट्ट का कहना है कि भारतीय तो प्रेम के लिए पहचाने जाते हैं। हमारे लिए वैलेंटाइन-डे का कोई महत्व नहीं है। डीपीएस शिकोहाबाद में जॉब कर रही ऐश्वर्या भट्ट व प्रीती का कहना था कि भारतीय सभ्यता में ऐसे दिनों का कोई महत्व नहीं होता। अमित गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, रविपाल का कहना था कि प्यार का नजरिया आज बदल चुका है। यह मात्र एक लड़कपन व शो करने की चीज बनकर रह गया है। वहीं गगन, अनुभव पचौरी, उवेश खान, गुलशन, छोटू यादव का कहना था कि यह दिन युवाओं के लिए एक खास दिन हैं।
वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही डा डिंपल गुप्ता व सारिका का कहना है कि यह सब फालतू के काम हैं। भारत मेें इसके लिए कोई महत्व नहीं होना चाहिए। स्नातक छात्रा काजल, दीक्षा का कहना था कि यह पाश्चात्य संस्कृति की देन है भारतीय संस्कृति मेें इनके लिए कोई जगह नहीं है।