फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Robber bride absconded with cash and jewellery five days after marriage

Firozabad News: शादी के पांच दिन बाद नकदी और आभूषण लेकर लुटेरी दुल्हन फरार

Wed, 09 Jul 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Robber bride absconded with cash and jewellery five days after marriage
टूंडला। ससुरालियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लुटेरी दुल्हन लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी परिजन को सुबह जागने पर हुई। लुटेरी दुल्हन ने घटना को अंजाम शादी के पांच दिन बाद दिया। परिजन ने मंगलवार को बिचौलिए को पकड़कर पुलिस को सौंपते हुए लुटेरी दुल्हन की बुआ सहित चार के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी धर्मी निवासी उमेश यादव उर्फ नेता अपने भाई बनवारीलाल यादव के साथ आगरा कैंट पर कैंटीन में काम करता है। उसकी मुलाकात आगरा के देवरी रोड बगीची निवासी विकास से हुई। विकास ने शादी के लिए उमेश को कई लड़कियों के फोटो दिखाए और गाजियाबाद के लालकुंआ निवासी वंदना यादव से रिश्ता करा दिया। उमेश ने बताया कि 22 जून को शादी आगरा के मजिस्ट्रेट होटल में नोटरी पेपर व वरमाला डालकर हुई।
विज्ञापन

27 जून को वह भाई के साथ काम पर आगरा चला गया था। पिता संतोष अमरोहा स्थित देवी के दर्शन करने चले गए थे। घर में उसकी मां सरोज देवी, भाभी गीता और दुल्हन वंदना रह गए थे। रात्रि 10 बजे के आसपास वंदना ने भाभी और मां को कुछ सुंघा दिया। वह घर से सोने की चार चूड़ी, तीन अंगूठी, चेन और मंगलसूत्र के अलावा चांदी की करधनी व पायल सहित घर में रखे 62,500 रुपये लेकर भाग गई। घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। मां के फोन पर दोनों भाइयों ने वंदना व उसके रिश्तेदार बुआ आरती निवासी दिल्ली व एक अन्य सनी निवासी मथुरा एवं बिचौलिया विकास की तलाश की। मंगलवार को बिचौलिया विकास उनकी पकड़ में आ गया तथा उसे वे लेकर थाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लुटेरी दुल्हन की जानकारी मिली है। परिजन थाने पहुंचे हैं। परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - अमरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed