{"_id":"5b52b0243682206510269dc54ce1f503","slug":"robbed-bolro-found-driven-by-mainpuri-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की बोलरो को दौड़ा रही थी मैनपुरी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की बोलरो को दौड़ा रही थी मैनपुरी पुलिस
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जिस बोलरो को कन्नौज में बदमाशों ने लूटा था उसे मैनपुरी के बेबर थाने की पुलिस चला रही थी। शुक्रवार को मैनपुरी चौराहे पर गाड़ी मालिक ने बोलेरो को पहचान कर पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया। बताते हैं कि बेबर पुलिस दबिश के लिए बोलेरो से जा रही थी।
मोहल्ला रूकनपुर निवासी दिलशाद खां अपनी बोलेरो को किराए पर चलवाते हैं। तीन नवंबर को दो लोगों ने बोलेरो को कन्नौज के लिए बुक कराया था। गाड़ी को दिलशाद का चालक विवेक पुत्र महावीर निवासी ग्राम उतरारा थाना जसराना ले गया था। कन्नौज रोड पर बदमाशों ने विवेक के हाथ पैर बांध कर गाड़ी को लूट लिया और उसे सड़क किनारे फेंक दिया। इसका मामला थाना कन्नौज में दर्ज किया गया।
शुक्रवार की शाम को बोलेरो को मैनपुरी चौराहे पर दिलशाद व उसके भाई ने जाते हुए देख थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया। बोलेरो में मैनपुरी की बेबर थाने की पुलिस को देखकर यहां की पुलिस हैरत में पड़ गई। बेबर थाने की पुलिस ने बताया कि बोलेरो को 15 दिन पूर्व लावारिस हालत में बरामद किया था। वह फीरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र में एक मामले की विवेचना के लिए जा रहे थे। बाद में पुलिस बोलेरो को शिकोहाबाद थाने ले आई।